कटनी। हमारे देश में बहुत से लोगों को एक वक्त का खाना भी नहीं मिल पाता है। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले हज़ारों लोग ऐसे हैं जिनके लिए खाना जुटाना बहुत मुश्किल है। अगर उन्हें एक बार भी कहीं से खाना मिल जाए तो शायद वो उनकी ज़िंदगी का सबसे खुशी का दिन होता है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मदद करने की कोशिश कर रहे हैं और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को खाना मुहैया कराने का प्रयास कर रहें हैं। ऐसी ही एक जोड़ी है दिलराज सीमा सिंह जो अपनी शादी के खर्चो से बचाए पैसों को नेक काम में लगायेंगे । दिलराज और सीमा गरीबों को मुफ्त खाना खिलाएंगे। किस बात ने उन्हें यह निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित किया? उन्हें किस बात ने प्रेरित किया? इस निस्वार्थता के पीछे की कहानी वास्तव में क्या हैं यह युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज अमर सिंह खुद बातएंगे।
उन्होंने कहाँ कि भूखे को भोजन कराना एक यज्ञ के समान है। इस महान कार्य से एक तो पुण्य के भागीदार बनते हैं और दूसरा आत्मिक शांति मिलती है। शादी के बाद मेरी पत्नी के विचार भी मेरे जैसे हैं। इसके बाद इस सिलसिले में और तेजी आ गई और लोगों की मदद करना जिंदगी का हिस्सा बन गया। इसी सोच के साथ दिन-रात नव दम्पति तीमारदारों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराएगी दिलराज ने कहाँ कि बस यही सोच कि कोई भी भूखा न सोए।
बहुत सारे सवाल थे और बहुत सारी उलझनें थीं लेकिन आखिरकार, दंपति ने सब कुछ सुलझा लिया और अपनी योजना पर आगे बढ़ गए। इस जोड़े ने आगे बढ़ने और अपने पैसों का इस्तेमाल किसी और के लाभ के लिए करने का फैसला किया। उन्होंने न केवल अपनी खुशी को साझा किया है, बल्कि इससे एक पूरे समुदाय को लाभ भी पहुँचाया है! उम्मीद है कि यह जोड़ा सैकड़ों लोगों को खाना खिलाता रहेंगा।
जन आवाज भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । जन आवाज न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। जन आवाज न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । जन आवाज भारत का आधिकारिक यूटूयब समाचार चैनल है, जो भारत और दुनिया भर से ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ा ख़बर, करंट अफेयर्स और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी ख़बरें स्ट्रीम करता है। जन आवाज हिंदी में 24X7 राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड और खेल आदि से जुड़े क्षेत्रों की ख़बरें. सही और सटीक खबरों के लिए सिर्फ जन आवाज के साथ जुड़े।
Post a Comment