मध्य प्रदेश में भी भाजपा IT सेल के कार्यकर्ता पर FIR करवाने की तैयारी में कांग्रेस

कटनी। कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि मनु दीक्षित ने बताया कि राहुल गांधी शिव भक्त हैं और कैलाश मानसरोवर की कठिन यात्रा पैदल कर चुके हैं। पर धर्म की आड़ में राजनीति करना कांग्रेस के सिद्धांत नहीं है। राहुल गांधी सभी धार्मिक ग्रंथों का गूढ़ कर चुके हैं। उनके द्वारा लोकसभा में खुले तौर पर कहा गया कि हिंदू हिंसा नहीं कर सकता, पर भाजपा ख़ुद को हिंदू पार्टी कहती है और हिंसा और नफ़रत में विश्वास करती है। इस वीडियो को भाजपा IT सेल ने फ़र्ज़ी तरीक़े से एडिट करके चलाया गया है। प्रदेश में सरकार भाजपा की है इसीलिए उन पर कोई कार्यवाही नहीं होती। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस विषय पर FIR करने पर विचार कर रहे हैं।

पर बड़े खेद का विषय है कि भाजपा धर्म के नाम पर झूठ बोलकर राजनीति करती हैं। असत्य बोलना ख़ुद ही सनातन धर्म में पाप माना जाता है।

No comments

Powered by Blogger.