दोपहर एक बजे निकलेगी राहुल बाग में लगने वाला दिव्य दरबार की भव्य शोभायात्रा

कटनी। नगर के राहुल बाग में 3 फरवरी से 9 फरवरी तक ऐतिहासिक त्रिकालदर्शी दिव्य दरबार एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। संकट मोचनधाम के पीठाधीश्वर 1008 पं. ऋषि कृष्णा शास्त्री जी महाराज दिव्य दरबार में पीड़ित जनों की समस्या का समाधान करेंगे, एवं कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का विस्तार से वर्णन करेंगे।

आज घंटाघर से दोपहर 1 बजे भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। इस दिव्य दरबार एवं शोभायात्रा में कटनी एवं सभी धर्म प्रेमी शामिल होकर यात्रा की शोभा बढ़ाते हुए धर्म कार्य में अपनी एवं अपने प्रियजनों को शामिल कर पुण्य लाभ अर्जित कर जीवन को सार्थक बनाने का ये सुनहरा अवसर न जाने दे। अधिक से अधिक शोभायात्रा एवं दिव्य दरबार में अवश्य पहुँचे। कृपया नगर के विराट धार्मिक आयोजन में आपकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाने का विनम्र आग्रह है।


रवि कुमार गुप्ता : संपादक

( जन आवाज ) 

No comments

Powered by Blogger.