गणतंत्र दिवस पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान गाया।

 

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान गाया।

नगर पालिक निगम कार्यालय में 26 जनवरी को भारत का 75 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर निगम कार्यालय में महापौर शहर की प्रथम नागरिक श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल, एम आई सी सदस्यों एवं पार्षदों की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी, तथा गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास में विशेष महत्व रखता है। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया था, जिसके पश्चात प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा तथा इसी दिन भारतीय अधिनियम एक्ट को हटाकर भारतीय संविधान को लागू किया गया था वह लोकतांत्रिक प्रणाली के साथ संविधान को जोड़ा गया था।

नगर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, एम आई सी सदस्य डॉक्टर रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, श्रीमती बीना बैनर्जी, जय नारायण निषाद, शशिकांत तिवारी पार्षद, लव साहू, सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, पूर्व पार्षद विजय डब्बू रजक, उपयुक्त पवन कुमार अहिरवार, कार्यपालन यंत्री केपी शर्मा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, फायर नियंत्रण अधिकारी अरविंद प्यासी, सुमन लता सोलंकी, प्राचार्य के सी एस स्कूल संदीप पाठक, आलोक तिवारी, मृदुल श्रीवास्तव, सहायक यंत्री आदेश जैन सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही। 

No comments

Powered by Blogger.