जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 57 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह हुए आंवटित

 


कटनी। विधानसभा निर्वाचन की प्रकिया में नाम निर्देशन-पत्र वापिस लेने की अंतिम तिथि के समय के बाद जिले की चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शेष रह गये 57 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों का पूर्व निर्धारित चुनाव चिन्ह ही रहेगा।

विधानसभा क्षेत्र 91- बड़वारा से विजयराघवेन्द्र बसन्त सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस हाथ का पंजा, धीरेन्द्र बहादुर सिंह (धीरू) भारतीय जनता पार्टी कमल का फूल, सुरेश कोल कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया बाल और हंसिया, सुश्री कुन्ती कोल समाजवादी पार्टी साईकिल, अरविंद सिंह तेकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आरी, जवाहर सिंह आपका गणतंत्र पार्टी सिलाई की मशीन, गीता सिह निर्दलीय अंगूठी , दुर्गा मौसी निर्दलीय कांच का गिलास चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

विधानसभा क्षेत्र 92-विजयराघवगढ़ से नीरज दादा इंडियन नेशनल कांग्रेस हाथ का पंजा, संजय सत्येन्द्र पाठक भारतीय जनता पार्टी कमल का फूल, रश्मि शारदा प्रसाद श्रीवास्तव आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी बल्लेबाज, राममिलन विश्वकर्मा समाजवादी पार्टी साइकिल, राम लला सिंह यादव पिछडा समाज पार्टी यूनाईटेड सीटी, लईक अहमद कुरैशी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आरी, शिव नारायण सोनी जनता दल यूनायटेड तीर, हरकेश कुमार चौधरी पत्रकार बहुजन मुक्ति पार्टी चारपाई, ऋषि कुमार निर्दलीय सीसीटीवी कैमरा, नरेन्द्र कुमार निर्दलीय अलमारी, नीरज सिंह बघेल निर्दलीय अंगूठी, राजकुमार निर्दलीय सेव एवं राम भुवन त्रिपाठी निर्दलीय उम्मीदवार को बाल्टी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। 

विधानसभा क्षेत्र 93-मुड़वारा से मनोज बाझल एडव्होकेट बहुजन समाज पार्टी हांथी, मिथलेश कुमार जैन इंडियन नेशनल कांग्रेस हाथ का पंजा, सुनील मिश्रा आम आदमी पार्टी झाडू, संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल भारतीय जनता पार्टी कमल का फूल, अरूण कुमार पटेल पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक स्कूल का बस्ता, गुलाब भाई वंशकार लोक जन शक्ति पार्टी राम विलास हैलीकाप्टर, डॉ बी.के. पटेल पिछडा समाजवादी पार्टी यूनाइटेड अंगूठी, मनीष बैन आपका गणतंत्र पार्टी सिलाई की मशीन, मोहम्मद जावेद आजाद समाज पार्टी कांशीराम केतली, राजकुमार बख्शी सीनियर एडवोकेट इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी गुब्बारा, विन्देश्वरी पटेल लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी सीटी, एड. संदीप नायक समाजवादी पार्टी साईकिल, आकाश पाठक बच्चा भैया निर्दलीय गन्ना किसान, ज्योति विनय दीक्षित निर्दलीय सेव, राकेश गोस्वामी भैया जी निर्दलीय रोड रोलर, विवेक पाठक गोविंद सरकार निर्दलीय बांसुरी, सागर कुमार तोमर निर्दलीय बैटरी टार्च, संतोष शुक्ला निर्दलीय  हीरा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। 

विधानसभा क्षेत्र 94-बहोरीबंद से कुंवर सौरभ सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस हाथ का पंजा, प्रणय प्रभात पाण्डेय गुड्डू भैया भारतीय जनता पार्टी कमल का फूल, रघुनंदन गोविंद पटेल बहुजन समाज पार्टी हांथी, पिंकी बर्मन आपका गणतंत्र पार्टी सिलाई की मशीन, पंकज मौर्य जनता दल यूनाईटेड तीर, फूलचंद पटेल इंडियन प्यूपील्स अधिकार पार्टी गुब्बारा, बारे लाल राय भारतीय शक्ति चेतना पार्टी बांसुरी, बालमुकंद सोनी वास्तविक भारत पार्टी गैस सिलेंण्डर, शंकर लाल महतो समाजवादी पार्टी साईकिल, अनिल निर्दलीय सेब, नरेश लोधी निर्दलीय माईक, नवनीत चौरसिया निर्दलीय चपाती रोलर, राकेश कुमार सोनकर निर्दलीय हारमोनियम, राजेश निर्दलीय हीरा, विजय हल्दकार (पूर्व सैनिक) निर्दलीय त्रिभुज, सीता चौधरी निर्दलीय अंगूठी, सुबोध कुमार जैन उर्फ लालू निर्दलीय चारपाई और ज्ञानी यादव निर्दलीय को बाल्टी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

No comments

Powered by Blogger.