आखिर कब तक महापौर ढोती रहेंगी मुलजिम को...?


कटनी। श्रीमती प्रीति संजीव सूरी जब से नगर निगम महापौर बनी हैं माना कि ये नगर निगम अंतर्गत तमाम वार्डो का कायाकल्प करने में कोई कोताही नहीं बरत रही हैं। हर दिन किसी न किसी वार्ड में विकास की गंगा बहाते हुए नित नई सौगात देने में दिन रात एक कर वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएं देने में प्रयासरत हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि काजल की कोठरी में रहते हुए कालिख लगने से बचने के लाख जतन किया जाए लेकिन दाग से बच पाना बहुत ही मुश्किल भरा काम होता है। उसी तरह महापौर श्रीमती सूरी अपने साथ में एक मुलजिम को लेकर हर जगह विकास की गंगा बहाने में साथ लेकर चलने से तरह - तरह की चर्चाएं होना शुरू हो गई हैं। 

आपको बताते चले कि विजयराघवगढ़ भाजपा विधायक संजय पाठक समेत 7 लोगों पर 4 सितंबर 23 को कटनी न्यायालय ने अपहरण, मारपीट, जान से मारने का प्रयास एवं जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा कायम करने के आदेश दिए थे। जिसमें उन 8 आरोपियों में एक नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक भी है। कोर्ट के आदेश होने के बाद निगमाध्यक्ष मनीष पाठक का नाम मुलजिम के तौर पर जोड़कर देखा जा रहा है। उसके बावजूद भी आखिर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की क्या मजबूरी है कि अब तक अपने हर विकासकार्यों में बराबर का सहभागी बनाकर अपने नाम और रुतबा को कम करने में लगी हैं। खैर मजबूरी जो भी हो लेकिन यहां बता देना सामयिक होगा कि अपने नाम के मुलजिम का नाम और चेहरा साथ लेकर चलने में संदेश नकारात्मक जाता हुआ नजर आ रहा है।

आगे बताते चलें कि आज फिर नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत नेहरू वार्ड में महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने 1 करोड़ 75 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी।

महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, क्षेत्रीय पार्षद शशिकांत तिवारी की गरिमामयी मौजूदगी में  विकास कार्यों का विधी विधान से मंत्रोच्चारण के साथ ससम्मान वरिष्ठ  भाजपा नेत्री पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक श्रीमति अलका जैन से नेहरू वार्ड में विद्युत पोल हाई माक्स, सीसी नाली एवं रोड का भूमि पूजन कराया।

चार बंगला के सामने 8 लाख की लागत से विद्युत पोल, हाई माक्स 10 लाख की लागत से खेर माई के सामने सीसी रोड, नेपाली मोहल्ला में 24 लाख की लागत से रोड नाली एवं बारे लाल गली में 6 लाख से सीसी रोड बनेगी। टीनी टॉयज स्कूल में कांप्लेक्स के पास 30 लाख से बाउंड्री वॉल, सुलभ कांप्लेक्स के पास 16 लाख की लागत से बाउंड्री वॉल, किशोर केवट के सामने 30 लाख की लागत से नाला निर्माण, आरटीओ में नए विद्युत पोल 15 लाख एवं मेन मार्केट मे हाई माक्स एवं 10 पोल 6 लाख की लागत से शांति उद्यान के पास डेकोरेट पोल, 30 लाख से लगाये जायेगे। 

भूमि पूजन के मौके पर

पार्षद शशिकांत, शिब्बू साहू,  सुरेंद्र गुप्ता, राजेश भास्कर, पार्षद बल्ली सोनी, श्रीमति सीमा श्रीवास्तव, मृदुल मिश्रा युवा मोर्चा अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, डॉक्टर एसके पाठक, डॉक्टर दिखित, सुधीर जैन, सुनील पुरूस्वानी, सुधीर बाजपाई, विष्णु बाजपाई, संजय जैन, विनोद तिवारी ठेकेदार, संजय तिवारी, संजू तिवारी, संजीव खरे, स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह परिहार, गोलू नाकरा, राजू शर्मा, राजू जैन, गौरव सियाल, डब्बू दुग्गल, हरीश मोटवानी, सनी सियाल, पिंकी जैन, साकेत जैन, प्रिंस परिहार, राजू जैन, राजेंद्र धूपड़, नरेश अग्रवाल, इंजीनियर संजय मिश्रा की उपस्थिति रही।

 जन समस्या सुलझायेगे,विकास का वादा निभायेगे : महापौर

भूमि पूजन के शुभ अवसर पर महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने नेहरू वार्ड के गणमान्य नागरिकों से कहा कि मैंने नगर की जनता की समस्याओं को स्थानीय पार्षदों के साथ सुलझाने का संकल्प लिया है । और शहर के विकास का सपना संजोया है। मेरा हर संभव प्रयास है कि जन अपेक्षाओं की कसौटी पर उत्कृष्ट कार्य करूं। शपथ ग्रहण के बाद से अब तक मैं निरंतर नगर निगम क्षेत्र का आंकलन करके हर वार्ड को विकास की दिशा में जोडने प्रयासरत हूं। नगरीय क्षेत्र के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। मैंने देखा है कई क्षेत्र ऐसे थे जहां विद्युत पोल नहीं थे, बांस बल्लियों से बिजली सप्लाई थी। प्राथमिकता के तौर पर मैंने वहाँ पोल ट्रांसफार्मर लगवाये है। कई वार्ड में सडक नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन होने के बाद निर्माण कार्य को गति प्रदान की जा चुकी है। विकास के निर्माण कार्यों में किसी भी तरह से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। आमजनता से जुडे विकास कार्यों को बेहतर तरीके से किया जाये। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों को धन्यवाद भी दिया कि नगर ने उन्हें महापौर पद की जिम्मेदारी सौंपकर जनसेवा का अवसर दिया।

No comments

Powered by Blogger.