आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले जारी किया 10 तरह का गारंटी कार्ड

कटनी। चुनाव आते ही तमाम राजनैतिक पार्टी के नेता अपनी ढपली अपना राग अलापने लग जाते हैं। बड़े -बड़े वादे बड़ी- बड़ी बातें करना वो भी गारंटी के साथ आम बात हो गई है। कुछ इसी तरह बीते सोमवार को आम आदमी पार्टी जिला कटनी द्वारा प्रेस वार्ता कर 10 तरह के सपने जनता को दिखाए जाने लगे। प्रेसवार्ता में बताया गया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल द्वारा मध्यप्रदेश की आम जनता को केजरीवाल की 10 गारंटी का कार्ड जारी किया गया है। साथ ही गारंटी कार्ड पाने के लिए टोल फ्री नंबर 7471111150 भी जारी किया गया है।

आम आदमी पार्टी कटनी जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया की केजरीवाल की गारंटी कार्ड को समस्त विधानसभाओं में जन - जन तक पार्टी के जिला, ब्लॉक, वार्ड, ग्राम समिति के पदाधिकारी घर - घर तक पहुंचाएंगे एवं जारी टोल फ्री नंबर 7471111150 में कोई भी व्यक्ति कॉल करेंगे तो एक लिंक उनके मोबाइल पर आयेगी जिसे टच करके केजरीवाल की गारंटी कार्ड स्वयं प्राप्त कर सकते है।

मिश्रा ने बताया की भाजपा और कांग्रेस ने हमेशा चुनाव से पूर्व आम जनता को ठगने, छल करने, वचन पत्र, मेनिफेस्टो, घोषणा पत्र आदि जारी कर सत्ता हासिल कर तो लेते है पर उस कागज को डस्ट बिन में डाल कर भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते है। लेकिन दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जो कहा वो करके दिखाया। ये केजरीवाल की गारंटी है जो सरकार बनते ही पूरी होगी।

केजरीवाल की 10 गारंटी क्रमशः इस प्रकार हैं

 बिजली गांरटी

1. दिल्ली और पंजाब की तरह मध्यप्रदेश में भी हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त की जाएगी। 

2. मध्यप्रेदश के सभी गांव और शहरों में बिना कट लगे 24 घंटे बिजली दीजाएगी। 

3. मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सारे पुराने बकाया घरेलू बिल माफ किए जाएंगे।

 शिक्षा गांरटी

1. मध्यप्रदेश के हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा दी जाएंगी।

2. दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा। 

3. दिल्ली की तरह मध्यप्रदेश में भी प्राइवेट स्कूलों की नाजायज फीस नहीं बढने देंगे।

4. सभी कच्चे,अतिथि,संविदा, शिक्षकों को पक्का किया जाएंगे। 

5. शिक्षकों के सभी खाली पद भरे जाएंगे।

6. शिक्षकों को शिक्षण के अलावा और कोई भी अन्य कार्य नहीं दिया जाएगा।

 स्वास्थ्य गांरटी

1. दिल्ली की तरह मध्यप्रदेश के हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छे इलाज का इंतजाम किया जायेगा। 

2. दिल्ली की तरह सभी दवाइयों, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे।

3. दिल्ली की तरह हर गांव और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएंगा।

4. मध्यप्रदेश के सभी मौजूदा सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नए सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे।

5. सभी रोड एक्सीडेंट मरीजों को पूरे मध्यप्रदेश में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।

भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश की गांरटी

1. दिल्ली की तरह मध्यप्रदेश में भी भ्रश्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

2. किसी भी सरकारी दफ्तर में काम करवाने के लिए आपको वहां नहीं जाना पड़ेगा। दिल्ली की तरह एक फोन नंबर जारी करेंगे आप उस फोन पर कॉल करके काम बताओं, कोई सरकारी कर्मचारी आपके घर आकर काम करके जाएगा। आपको किसी को रिश्वत देने की जरूरत नहीं होगी।

 रोजगार गारंटी

1. हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।

2. जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक हर बेरोजगार को रू 3000/- महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा ।

3. लगभग 10 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी में भर्ती किया जाएगा। 

4. नौकरियों की भर्ती में सिफारिश और भ्रश्टाचार खत्म कर पारदर्शिता लाई जाएगी आम जनता को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे।

 तीर्थ यात्रा गांरटी

1. दिल्ली की तरह मध्यप्रदेश के सभी बुजुर्गों को उनके पंसद के किसी भी पवित्र तीर्थ स्थान पर मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी। 

2. वहां आना जाना, रहना खाना सब मुफ्त होगा।

 शहीद सम्मान राशि की गांरटी

1. भारतीय सेना और मध्यप्रदेश पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होते हैं तो उनके परिवार को 1 करोड़ रूपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

 कर्मचारी वर्ग के लिए गारंटी

1. सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट, ठेका व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे।

2. संविदा व ठेका प्रथा बंद किया जाएगा।

आज की प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा एडवोकेट,प्रदेश सह सचिव अनिल सिंह सेंगर,विनोद शर्मा,रणजीत मौर्य,सोसल मीडिया समन्वय युवराज सिंह,कुंवर सिंह रघुवंशी,राघवेंद्र सिंह,श्याम यादव,सोनू मौर्य,आदि आप पदाधिकारियों की उपस्थित रही।

No comments

Powered by Blogger.