मप्र में चुनावी बिगुल फूंकने 12 जून को प्रियंका गांधी करेंगी जबलपुर में सभा - विक्रांत भूरिया

कटनी/ जबलपुर। मप्र में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस फ़्रंट फुट पर है,आगामी 12 जून को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी बिगुल फूंकने व कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने मप्र के जबलपुर पधार रही है। वह गोल बाज़ार मैदान में सभा को भी संबोधित करेंगी। उनके आगमन को लेकर युवा कांग्रेस ने युद्ध स्तर पर तैयारियाँ प्रारंभ कर दी है। गत दिवस कटनी में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया का कटनी आगमन हुआ। 




अंशु मिश्रा द्वारा आयोजित ज़िला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने समस्त पदाधिकारियों को बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होने के निर्देश दिये। भूरिया ने कटनी ज़िले में चल रहे यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो की भी समीक्षा की साथ ही समस्त विधानसभा अध्यक्षों से संवाद कर जानकारी लेकर उचित निर्देश दिये।

कार्यक्रम का संचालन अंशु मिश्रा द्वारा किया गया। उनके द्वारा कमलनाथ द्वारा लाँच की गई नारी सम्मान योजना के फ़ार्म भरवाने को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा निभाई जा रही सक्रिय भूमिका की जानकारी भी प्रदेश अध्यक्ष को दी। उन्होंने कहा कमलनाथ का वचन 1500 प्रत्येक महिला को, एवं 500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इस लाभकारी योजना से जुड़ने महिलाओं में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु अंशु मिश्रा की अनुशंसा पर विक्रांत भूरिया द्वारा कटनी युवा कांग्रेस कि ज़िला कमेटी की घोषणा की। जिसमे उपाध्यक्ष पद पर मोहोम्मद इसराइल,आदित्य कटारे,रवि जयसवाल,ब्रजेश यादव,संध्या गोस्वामी को नियुक्त किया,साथ ही ज़िला महासचिव पद पर संदीप हाड़ा,अभिषेक तिवारी,दानिश अहमद,सागर वर्मा,आशीष दुबे,अंशुल सिंह,नदीम अहमद,विपिन तिवारी,राजीव पेटल की नियुक्ति हुई,एवं ज़िला सचिव पद पर चंदन कुशवाह,तरुण ठाकुर,अजीत द्विवेदी,पंकज सोनी,शान्तनु पटेल,महेंद्र सिंह,विवेक श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता “यंग इंडिया के बोल” प्रतियोगिता में समूचे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर कटनी का गौरव बढ़ाने वाली सौम्या रानधेलिया को भी सममित किया। 

ज़िला शहर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम खंपरिया ने संबोधित करते हुए बताया की युवा कांग्रेस के वार्ड पदाधिकारी से शुरुआत कर वह आज ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष तक पहुँच पाये है। सभी को मिलकर मिशन 2023 हेतु कांग्रेस सरकार बनाने के लिए कार्य में जूट जाना है। युवाओं को प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाने का कार्य हमेशा से कांग्रेस में किया जाता है। कार्यक्रम को प्रदेश सोशल मीडिया चेयरमैन अखिलेश यादव,मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियदर्शन गौड़,प्रदेश सचिव रिज़वान अली,मुडवारा अध्यक्ष राहुल पटेरिया,बहोरीबंध अध्यक्ष मुकेश यादव,बड़वाड़ा अध्यक्ष विकास निगम,वि.गढ़ अध्यक्ष शुभम् शर्मा ने भी संबोधित किया। युवा मोर्चा में विभिन्न जवाबदारी संभल चुके नेता अनूप बाला को भी युवा कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई।उन्होंने भाजपा को गरीब विरोधी पार्टी बताया। उन्होंने कहा भाजपा के नेताओं ने कटनी को पीछे धकेलने का कार्य किया है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल पांडे,महापौर प्रत्याशी रही श्रेहा खंडेलवाल,एनएसयूआई से शुभम् मिश्रा,आउटरीच अध्यक्ष सचिन गर्ग,अजय खटिक,सोशल मीडिया समन्वयक शशांक गुप्ता,सेवादल से विपिन दुबे,संजय सिंह गोरा,तुलाराम गोंटिया,ब्लॉक अध्यक्ष हरीश यादव,अनुराग दाहिया,राज मिश्रा,रोहित भोजवानी,सुनील यादव,निवेदिता द्विवेदी,आमोद खंपरिया,नारायण निषाद,देवीदिन गुप्ता,विकास दुबे,राहुल यादव,कान्हा शुक्ला,अमन तिवारी,शुभंशु नायक सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम उपरांत विक्रांत भूरिया युवा कांग्रेस के नवीन कार्यालय भी पहुँचे वहाँ उन्होंने ने संगठनात्मक चर्चा की।



No comments

Powered by Blogger.