देश भर में चर्चा का विषय बनी कटनी को जानें क्विज प्रतियोगिता


टनी। उत्सव का रूप ले चुकी "कटनी को जानें" ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता को देश भर से उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर बड़े सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। कटनी जिले से लेकर प्रदेश के सभी छोटे बड़े जिलों और दूसरे प्रदेश से बड़ी संख्या में प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कटनी के स्वर्णिम इतिहास से जुड़े 10 आसान सवालों का जवाब दे कर न सिर्फ पुरुस्कार राशि के हकदार बन रहे हैं बल्कि कटनी के अतीत और वर्तमान से जुड़ी कई रोचक जानकारियों से भी परिचित हो रहे हैं।

प्रतिभागियों ने जाना सरदार कृपाबोल और राजा सरयू प्रसाद का बलिदान

राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में कटनी की भूमिका से प्रतिभागी भली भांति परिचित हो रहे हैं। इसी क्रम में प्रतियोगिता के पांचवे दिन प्रतिभागियों ने सरदार कृपाबोल की शहादत और विजयराघवगढ़ पतन के बाद राजा सरयू प्रसाद द्वारा अंग्रेजों के साथ किए गए हैरतअंगेज साहसिक संघर्ष को करीब से जाना। पांचवे दिन की प्रतियोगिता की खासियत यह रही कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से रविवार रात 12 बजे तक प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में शामिल होकर अपना जवाब दे सके। इस प्रकार पांचवे दिन प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में अपने जवाब देने के लिए 61 घंटे का समय मिला। 

दूसरे प्रदेशों में भी हो रही प्रतियोगिता की चर्चा

प्रतियोगिता न सिर्फ संपूर्ण मध्यप्रदेश में बल्कि समीपस्थ अन्य प्रदेशों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। मध्यप्रदेश के साथ साथ उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखंड जैसे प्रदेशों से भी इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं और पुरुस्कार भी जीत रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण हैं पांचवे दिन की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने वाले फरीदाबाद के जितेंद्र सिंघल। 

इन्होंने हासिल किए स्थान

प्रतियोगिता की लिंक पर जाकर और क्यूआर कोड स्कैन कर प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद कटनी के इतिहास से जुड़े 10 बहुविकल्पीय आसान प्रश्नों का सही उत्तर देने वालों में से प्रथम चार स्थान के लिए रेंडमली चुना गया। जिनमें जुहला के विजय तिवारी ने प्रथम, फरीदाबाद के जितेंद्र सिंघल ने द्वितीय, बरगवां की कमला गुप्ता ने तृतीय और बरेली रामपुर ढीमरखेड़ा के पंकज त्रिपाठी ने चतुर्थ स्थान अर्जित कर क्रमश: 1000,500,300 और 200 रुपए पुरुस्कार राशि जीती।

राष्ट्र चेतना के केंद्र वेंकट पुस्तकालय से जुड़ी रोचक जानकारियों से हुआ परिचय

प्रतियोगिता के छठवें दिन सोमवार को प्रतिभागी  कटनी के सौ वर्षों के स्वर्णिम सफर और स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रवादी पितृ पुरुषों द्वारा स्थापित किए गए राष्ट्र चेतना के केंद्र वेंकट पुस्तकालय से परिचित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा कटनी के स्वर्णिम इतिहास को समूचे देश के पटल पर विशेष रूप से उकेरने की दिशा में जिला प्रशासन के माध्यम और रेडक्रॉस सोसायटी कटनी एवम् इनटेक कटनी चैप्टर के सहयोग से इस प्रतियोगिता का ऑनलाइन मोड पर आयोजन कराया जा रहा है।

                      Ravi kumar gupta

                        editor-in-chief- 

                               jan awaz 

No comments

Powered by Blogger.