कल दिग्विजय सिंह का होगा आगमन, सभी अध्यक्षों की लेंगे बैठक

कटनी। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कल कटनी आगमन हो रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर के जिला अध्यक्ष विक्रम खम्परिया एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कल 14 मई दिन रविवार को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस कटनी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। तदुपरांत 10:30 से 12 बजे तक बस स्टैंड कटनी में नवनिर्मित ऑडिटोरियम में मुड़वारा विधानसभा क्रमांक 93 के कांग्रेस के मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्षों की अति आवश्यक बैठक को संबोधित करेंगे। उसके उपरांत उसी स्थल पर दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, प्रदेश प्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस सेवादल, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन सहित समस्त प्रकोष्ठ एवं विभागों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। तदुपरांत पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सिहोरा के लिए प्रस्थान करेंगे।कार्यक्रम को सफल बनाए जाने हेतु वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं , युवा कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस एवं नगर निगम में कांग्रेस के पार्षद दल को प्रथक - प्रथक से जिम्मेवारी सौंपी गई है। कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

No comments

Powered by Blogger.