जहरीले जंतु के काटने से हुई मौत पर मृतक की पत्नी को 4 लाख की आर्थिक सहायता हुई स्वीकृत

 

कटनी। खेत में कार्य करने के दौरान जहरीले जंतु के काटने से हुई युवक की मौत के प्रकरण में कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के निर्देश पर मृतक की पत्नी को 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। 
उल्लेखनीय है कि बहोरीबंद तहसील के ग्राम किरहाई पिपरिया निवासी रामचरण पिता परसराम की मृत्यु 18 मार्च 2023 को खेत में काम करने के दौरान जहरीले जंतु के काटने से हुई थी। जिसके निकटतम वारिसान उसकी पत्नी सुनीता को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा फॉलोअप लिया गया। फॉलोअप प्रकरण की समीक्षा कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बहोरीबंद ने जानकारी दी कि कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर मृतक की पत्नी सुनीता को 4 लाख रुपए रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की जा चुकी है।

No comments

Powered by Blogger.