खोहर में उत्साह संघर्ष समिति के पदाधिकारियों सहित कमलू का किया सम्मान


सतना। रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र के कोटर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम खोहर को राजस्व ग्राम घोषित किये जाने पर गांव के आम किसान उत्साहित है। शासन की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के साथ ही मतदान का अधिकार मिलने पर समारोह पूर्वक ग्रामीणो ने बकिया बराज (टमस कछार) संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का सम्मान किया।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता कमलेन्द्र सिंह कमलू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि विषिष्ठ अतिथि के रूप में समिति के अध्यक्ष अवधेष सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंजल सिंह, सुभाष सिंह, रामाश्रय तिवारी, अनुप सिंह, हेमराज सिंह, बेटा सिंह, मौजूद रहे। ग्रामीणो ने खोहर को राजस्व ग्राम का दर्जा दिये जाने पर प्रसन्नता जताते हुए विषेष रूप से कमलू के साथ-साथ समिति के समस्त पदाधिकारियो का आभार जताया। ग्रामीणो ने कहा कि संघर्ष की यह जीत आज के दौर में 38 वर्षो बाद मिली है जिसके पीछे बकिया बराज (टमस कछार) संघर्ष समिति एवं कमलेन्द्र सिंह कमलू का विषेष योगदान रहा। 

इनकी रही मौजूदगी।

सम्मान समारोह में प्रकाष पाण्डे, लक्ष्मी त्रिपाठी, पूर्व जनपद अध्यक्ष बी.एल सिंह, जनपद सदस्य प्रंषांत सिंह, सरपंच ज्ञानेन्द्र तिवारी, पूर्व सरंपच भइयालाल सिंह, भइया जी घुंघुचिहाई, राजपाल पयासी, पूर्व सरपंच चक्रभान सिंह, श्यामराजसिंह, सुखेन्द्र दाहिया, स्वामीदीन विष्वकर्मा, संतोष विष्वकर्मा, रामसजीवन गुप्ता, रामकिषोर विष्वकर्मा, प्रमोद साकेत, दीपेष साकेत, जनक चैधरी, मोतीलाल विष्वकर्मा, आदि ने माल्यार्पण कर बकिया बराज (टमस कछार) संघर्ष समिति के पदाधिकारियो का किया सम्मान।

No comments

Powered by Blogger.